लार कस्बा सहित क्षेत्र के तीस मस्जिदों में ईद पर सम्पन्न हुई सकुशल नमाज
पुलिस व प्रशासन की व्यवस्था रही चुस्त -दुरुस्त

पांडे एन डी देहाती / स्वाभिमान जागरण देवरिया
लार थाना क्षेत्र में कस्बा के दो ईदगाह मस्जिदों सहित क्षेत्र में कुल 30 मस्जिदों पर ईद के मौके पर मुसलमान भाईयों ने नमाज पढ़ी, एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी।
शनिवार को ईद के पर्व पर सुबह से ही मस्जिदों व ईदगाहों पर चहल पहल रही। हर मस्जिद पर पुलिस तैनात रही। सुबह लगभग 8 बजे से दस बजे तक विभिन्न मस्जिदों में मुसलमान भाईयों ने नमाज अता की। मेहरौना ईदगाह गढ़वाखास ईदगाह सुतावर पटना चुरिया नदौली, हाटा छोटी इदगाह कर्बला के पीछे तिवारी टोला बड़ी ईदगाह भरटोलिया वार्ड ईदगाह पिण्डी मदिना मस्जिद नारापार पिण्डी, मस्जिद धनगड़ा रेवली मस्जिद ईदगाह सहियागढ़ रावतपार पाण्डेय ईदगाह मस्जिद बलुआ गौरी जामा मस्जिद मटियरा जगदीश, परासी चकलाल, रतनपुरा मस्जिद रोपनछपरा त मस्जिद डुमरी मस्जिद बावनपाली गोसाई बड़ी मस्जिद मझवलिया नं0-2 ईदगाह रामनगर, रामनगर मस्जिद बिरनी बभनौली पाण्डेय मस्जिद,जमसड़ा मस्जिद में सकुशल नमाज सम्पन्न हुई।



