उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

समाधान दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 130 मामलों में १२ का किया निस्तारण।

कस्तूरबा की कक्षा 8th छात्रा अनन्या बनी एक दिन की जिलाधिकारी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज के तहसील निचलौल में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में व्यापक जनसुनवाई की गई। इस दौरान कुल 130 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 12 मामलों का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। इस दौरान उप कृषि निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, श्रम

प्रवर्तन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य एवं रेशम विभाग के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा अनन्या दूबे को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। अनन्या ने डीएम की कुर्सी पर बैठकर शिकायतों की सुनवाई की और

संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए प्रेरणादायक रहा और उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को करीब से समझा।

इस अवसर पर एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता, तहसीलदार अमित सिंह, सीओ बसंत सिंह, डीडीओ बी. एन. कन्नौजिया, बीडीओ शमा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!