उत्तर प्रदेशफतेहपुर

रामनवमी पर वृद्ध आश्रम में सेवा कार्य, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

खखरेरू फतेहपुर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जयंती रामनवमी के पावन अवसर पर मवई स्थित वृद्ध आश्रम में सेवा और सम्मान का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर जनसेवक राजेश सिंह (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा फतेहपुर) के नेतृत्व में एक टीम ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में कैप्टन राजेश द्विवेदी, आचार्य कमलेश योगी (शिक्षक विधायक प्रतिनिधि) तथा डॉ. पी.के. सिंह पटेल भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को फल और बिस्कुट वितरित किए तथा उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि समाज में बुजुर्गों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वृद्ध आश्रम की संचालिका नीतू वर्मा और उनके सहयोगी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। अतिथियों ने उनके प्रयासों की सराहना की। रामनवमी पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, संस्कार और सम्मान का संदेश देता नजर आया।

RAM BILASH

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!