लार में विकसित भारत संकल्प यात्रा पर दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत लार की तरफ से आयोजित हुआ समारोह

लार में विकसित भारत के लिये दुहराया गयी शपथ
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। गुरुवार को नगर पंचायत लार के परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम भव्य समारोह के बीच मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता नगर पंचायत लार के अध्यक्ष मूसा रजा लारी और संचालन भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राजू ने की। सभी आगन्तुकों का आभार नगर पंचायत लार के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी ने जताया।
वक्ताओं ने भव्य समारोह के बीच अपने सम्बोधन में
हमारा संकल्प, विकसित भारत को हासिल करने के लिए जागरूकता बढ़ाने के इस राष्ट्रव्यापी अभियान की सराहना की। विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी। सरकारी योजनाओं के पात्र लाभर्थियों के लिये आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाई गयी।
वक्ताओं ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कमजोर लोगों तक पहुंचना जो विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हैं लेकिन अभी तक लाभ नहीं उठाया है उनको लाभ पहुंचाना, योजनाओं के बारे में जानकारी का प्रसार और जागरूकता पैदा करना, यात्रा के दौरान सुनिश्चित विवरण के माध्यम से संभावित लाभार्थियों का नामांकन कराना है। यह अभियान भारत सरकार, राज्य सरकारों, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की सक्रिय भागीदारी के साथ संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण अपनाकर चलाया जा रहा है। देश के नागरिकों के लाभ के लिए और विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए सभी संबंधित पक्षों की यथासंभव व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन और संस्थान मिलकर काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम में संयोजक ने सभी को विकसित भारत का संकल्प -शपथ दिलाया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मूसा रजा लारी, अधिशाषी अधिकारी राजन नाथ तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवाती, रामेश्वर सिंह, बलबीर सिंह दादा, कुंजबिहारी सिंह हाक़िम, ओम प्रकाश मोदनवाल, वृजेश धर दुबे, दयाशंकर कुशवाहा, समसुद्दीन, राजू वर्मा सहित नगर पंचायत के सम्मानित सभासद और क्षेत्र के सम्भरान्त नागरिक व कई विभाग के अधिकारी कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे।



