अवध बिहारी सिंह के दो लाल किए कमाल, दोनों भाइयों का यूपी पीसीएस में चयन
लार क्षेत्र के मंगरैचा निवासी दो युवकों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

पांडे एन डी देहाती /स्वाभिमान जागरण
यूपी पीसीएस (UPPCS) परीक्षा का परिणाम आ गया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित राज्य की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम 29 मार्च 2026 को घोषित हुआ।
इस परीक्षा में लार क्षेत्र के दो युवकों ने सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यूपी पीसीएस में चयनित मंगरैचा गाँव के दो सगे भाई हैं।दोनों ने प्राथमिक शिक्षा शिशु मंदिर से ग्रहण की थी। पिता अवध बिहारी सिंह देवसिया इंटर कॉलेज में प्रधान लिपिक हैं। उनके सपने को पुत्रों ने पूरा किया है।देवरिया जनपद और लार क्षेत्र के लिए यह बहुत हर्ष की बात है। लार क्षेत्र के मंगरैचा गाँव के मूल निवासी दो सगे भाइयों का यूपीपीसीएस में हुआ चयन होने से क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। मंगरैचा निवासी अवध बिहारी सिंह देवसिया इंटर कॉलेज में प्रधान लिपिक हैं। उनका सपना था कि उनके बच्चे पढ़लिख कर बड़े अफसर बने। माता माया सिंह व पिता अवध बिहारी सिंह का आज सपना पूरा हुआ। हमारे जिला संवाददाता एन डी देहाती सोमवार को सुबह जब मंगरैचा पहुंचे तो पता चला कि अवध बिहारी सिंह सलेमपुर में मकान बनवा लिए हैं और सपरिवार वहीँ रहते हैं। जब उनसे मोबाईल पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि बच्चों ने कठोर परिश्रम कर यह सफलता हासिल की है।
मंगरैचा निवासी अवध बिहारी सिंह के दोनों बेटे क्रमशः अभिषेक कुमार सिंह “विकास” व अनिमेष कुमार सिंह “विशाल”का चयन होने पर क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है। अभिषेक कुमार सिंह की प्राथमिक शिक्षा लार शिशु मंदिर, उसके बाद ओकेएम इंटर कॉलेज में हुई। अभिषेक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से आई आई टी कर पीसीएस की तैयारी में लग गए थे। उधर उनके छोटे भाई अनिमेष की प्राथमिक से इंटर तक की शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर देवरिया ग्रहण करने के बाद जामिया इस्लामिया दिल्ली से एम एस सी करने के बाद लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी में लग गए थे।
स्वाभिमान जागरण दोनों बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करता है।



