LIVE TVउत्तर प्रदेशउन्नावदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यलखनऊ

सपा लोक सभा की इन सीटों पर इन्हें उतारेगी

आजमगढ़ से आ रहे शिवपाल

 

स्वाभिमान जागरण लखनऊ। राजनितिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही। उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने कुछ सीटों पर अपने उम्मीददवार तय कर लिये। इससे लगता है कि उन सीटों पर इंडिया गठबंधन के अन्य घटक अपनी दावदारी नहीं करेंगे। अभी गठबंधन में सीटों का फॉर्मूला तय नहीं हुआ है लेकिन सपा ने कुछ सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं। इन उम्मीदवारों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव का भी नाम है।
पूर्व मुख्य मंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव इस बार कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनकी पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी। धर्मेंद्र यादव अपनी पुरानी सीट बदायूं से चुनाव लड़ेंगे। राम गोपाल यादव के बेटे और फिरोजाबाद के पूर्व सांसद अक्षय यादव इस बार फिर फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेगे। शिवपाल यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। सपा के दिग्गज नेता लालजी प्रसाद वर्मा का अंबेडकर नगर से चुनाव लड़ना तय है। इसके अलावा अवधेश प्रसाद का भी फैजाबाद सीट से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। हालांकि सपा ने आधिकारिक तौर पर इन सीटों की सूची नहीं जारी की है, लेकिन अंदर की बात बाहर आते ही अन्य दलों में बेचैनी बढ़नी शुरू हो चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!