उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

मेधावी छात्र छात्राओं को वितरित हुआ पुरस्कार, पुरस्कार पाते ही छात्र छात्राओं के खिले चेहरे।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बाजार महराजगंज।

जनपद महराजगंज के विकास खण्ड धानी अन्तर्गत ग्राम पंचायत करमहा में स्थित एस आर एल मेमोरियल इण्टर कॉलेज पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रबन्धक बबलू यादव, नियंत्रक संजय यादव, सह प्रबंधक प्रमोद यादव द्वारा अपने विद्यालय पर प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया गया था आयोजन में टॉप 10 बच्चों को पुरस्कार वितरण की व्यवस्था किया था। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली सुमन यादव को लैपटॉप द्वितीय स्थान पाने वाले मयंक कुमार को साइकिल तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले अमन कुमार को साइकिल तथा बाकी अन्य बच्चों को बैग व अन्य सामग्री वितरित करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल बच्चों के अंदर उत्साह भरेगा बल्कि उन बच्चों के परिजनों को भी खुशी होगी जिनके बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि यह विद्यालय दो ब्लॉकों के बीच में स्थित है जहां बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का उचित स्थान और साधन है। वहीं विद्यालय परिवार, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए अच्छे आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अलावा प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया।उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष नीतेश मिश्र, छट्ठू सिंह, रामलालित मौर्य, ओमकार यादव, कैलाश यादव, योगेन्द्र तिवारी, रामसघन यादव, बृजेश चौधरी, सुनील सिंह, शंभू तिवारी, रवीन्द्र कुमार यादव, कृष्णा यादव, रामफल यादव, अयोध्या साहनी, रविंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!