LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

किताबें मिलते ही बच्चों के चेहरे खिले

 

किताबें मिलते ही बच्चों के चेहरे खिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय मौना गढ़वा में वितरण कार्यक्रम आयोजित ।

रविशंकर तिवारी/ स्वाभिमान जागरण मईल

मईल। उच्च प्राथमिक विद्यालय मौना गढ़वा में समग्र शिक्षा अभियान के तहत पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान डॉ. जनार्दन कुशवाहा, शिक्षा समिति के अध्यक्ष, विद्यालय के प्रधानाचार्य रुदल प्रसाद तथा सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार तिवारी, अवधेश प्रसाद,सच्चितानंद शुक्ला, अनवर अली,एवम अन्य अभिभावक गण की उपस्थिति में बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं।
पुस्तकें प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी। विद्यार्थियों ने नई किताबें पाकर उत्साह व्यक्त किया और नियमित रूप से पढ़ाई करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान डॉ. जनार्दन कुशवाहा ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य रुदल प्रसाद एवं शिक्षकों ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत करने का संदेश दिया।
इस पहल के तहत सभी बच्चों को समय पर पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं, जिससे उनकी पढ़ाई में किसी7 प्रकार की बाधा न आए। विद्यालय परिवार द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!