खखरेरू में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस से कुचलकर छात्र की मौत,

खखरेरू फतेहपुर खखरेरू थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब एक ओवरस्पीड स्कूली बस ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी।
मृतक छात्र की पहचान आयुष कुमार (पुत्र विजय कुमार कोरी, निवासी चकिया, खखरेरू) के रूप में हुई है। आयुष अपने घर से खाना खाकर खखरेरू स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल जा रहा था। जो कक्षा आठ का छात्र था मृतक तीन बहनों में अकेला था घर का इकलौता चिराग था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस इतनी तेज रफ्तार में थी कि टक्कर के बाद छात्र को साइकिल समेत करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई, जिससे आयुष के शरीर के चिथड़े उड़ गए और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
यह बस साधु शरण सिंह इंटर कॉलेज, बरयेपुर, फतेहपुर की थी और खखरेरू से स्कूली बच्चों को लेकर बरयेपुर कॉलेज लौट रही थी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया और बस को बीच रास्ते में ही छोड़ दिया।
इसी दौरान, बस ने एक बाइक सवार छात्र शिवम यादव (पुत्र विजय कुमार, निवासी बरयेपुर, उम्र 19 वर्ष) को भी रौंद दिया। शिवम की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहगीरों की मदद से उसे खखरेरू सीएचसी भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मंझनपुर रेफर कर दिया।
घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए खखरेरू थाना पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



