सभागार में मनोनीत सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण……

धाता/फतेहपुर से सूर्य नारायण की रिपोर्ट:-
धाता नगर पंचायत के सभागार में मनोनीत नवनियुक्त सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खागा विधानसभा की विधायक कृष्णा पासवान की उपस्थिति में अधिशासी अधिकारी देवहुती पाण्डेय एवं एसडीएम द्वारा नवनियुक्त सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह में मनोनीत सभासदों में चौधरी चंदन सिंह, भानु प्रताप केसरवानी एवं देवेश त्रिपाठी ने शपथ लेकर अपने कार्यकाल का विधिवत शुभारंभ किया। शपथ लेने के बाद सभी सभासदों ने नगर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक कृष्णा पासवान ने नवमनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर पंचायत के विकास में सभासदों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए नगर के समग्र विकास के लिए कार्य करें। साथ ही उन्होंने नगर में स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, नगर पंचायत के कर्मचारी तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। और सभी नगर पंचायत धाता के सभासद मौजूद रहे सभी ने नवमनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं दीं। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए नव निर्वाचित सभासदों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन 👇🏿



