उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

नल से पानी निकलते समय जहरीले कीड़े के काटने से छात्रा की मौत।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय फरेंदा की घटना।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज।

फरेंदा थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खजूरिया में सोमवार की देर शाम जहरीले कीड़े के काटने से छात्रा की मौत हो गई। बताया जाता है कि छात्रा को सांप ने  काट लिया था । घटना के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी ने घटना स्थल की जांच की व आवश्यक निर्देश दिए।

फरेंदा थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खजूरिया में पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र की निवासी कल्याणी उम्र 14 वर्ष रात में परिसर में लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी। इसी बीच किसी विषैले जीव ने छात्रा की पैर की उंगली में काट लिया। शुरुआत में उसे मामूली समस्या महसूस हुई, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। उसे चक्कर आने लगे और गला सूखने की शिकायत होने लगी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। छात्रा की हालत बिगड़ती देख आनन-फानन में विद्यालय स्टाफ द्वारा उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय, महराजगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी मौके पर पहुंचे और विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घटना के संबंध में जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और विद्यालय स्टाफ को सफाई के लिए अन्य निर्देश दिए, इसके उपरांत वे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!