LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर चोरी के आटोपियों को धर दबोचा

कबाड़ी की दुकानों पर भेजे जाते हैं चोरी के सामान

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए चौबीस घंटे के भीतर आरोपीयों को धर दबोचा। इसी के साथ घटना में चोरी गए सामान बरामद कर लिए।

अफरोज आलम पुत्र मो० जबिउल्लाह निवासी भरटोलिया वार्ड न०प० लार थाना लार जिला देवरिया के निवासी की दुकान नगर पंचायत लार मे इदगाह के गेट पर अफरोज काफी स्टाल के नाम से है। 14 अप्रैल को समय लगभग 1 बजे दिन के आस पास जब अफरोज अपना दुकान खोलने गए तो देखे कि  दुकान के अन्दर से किसी अज्ञात व्यक्तियो द्वारा 2 सेट काफी मशीन जिसकी किमत लगभग 35000 / के आस पास होगी व 2300/रु0 नगद जो कि वे अपने दराज मे रखा था वह गायब मिला।

इस मामले में अफरोज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। कस्बा चौकी प्रभारी कमलेश यादव ने महज चौबीस घंटे के भीतर घटना के आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक पाण्डेय पिपरा, अजमल मेहरौना व सोनू वैश्करणी के रूप में हुई। तीनों को पुलिस ने चालान कर दिया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!