बृजमनगंज क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में एक की मौत दो अन्य घायल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुबौलिया ग्रामपंचायत के जमुनहीया टोले में शनिवार देर रात एक मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक सुमित पुत्र उमेश निवासी आमाकोट उम्र लगभग 16वर्ष, घायल अमित पुत्र श्रवण निवासी आमाकोट, राज पुत्र सुहेल निवासी सूरत लेकिन अपने मौसी के घर आमाकोट बृजमनगंज ही रहता था।तीनों युवक एक तेज रफ्तार होंडा साईंन बाइक पर सवार थे।
उक्त घटना शनिवार रात लगभग 12 बजे के करीब हुई। बताया जा रहा है कि लगभग 20 वर्ष की आयु के तीन युवक तेज गति से बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक अचानक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्राधिकारी (CO) अनिरुद्ध कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक युवक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने घायल दोनों युवकों के साथ एक टीम को जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है



