शोशल मीडिया बना पीड़ित महिला का सहारा ।
पुरन्दरपुर पुलिस ने गर्भवती महिला को सुरक्षित घर पहुंचाया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर चौराहा पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास देर रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में मिली एक गर्भवती महिला के लिए शोशल मीडिया और मानवीय संवेदना फरिस्ता बनकर सामने आईं । समाज सेवी मौलाना अबुल हलीम काशमी और स्थानीय पुलिस की तत्परता से महिला को उसके घर तक पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीपुर चौराहा स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास गर्भवती महिला असहाय स्थिति में दिखाई दी तो एक ट्रस्ट के संचालक समाज सेवी मौलाना अबुल हलीम काशमी ने उससे पूछताछ की, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने ने महिला का एक वीडियो शोशल मीडिया पर साझा किया, वीडियो वायरल होते ही पुरन्दरपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए सब इंस्पेक्टर भरतलाल यादव ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को उसके पते पर सुरक्षित पहुंचाया। ट्रस्ट ने बढ़ाया मदद का हाथ, ट्रस्टी मौलाना अबुल हलीम काशमी ने पीड़ित महिला को अपने ट्रस्ट के तरफ़ से 1000 रुपए नकद प्रदान किया और आश्वासन दिया कि आगे भी हर महीने मदद करता रहेगा।



