पराली जलाने से किसान के बगीचे में लगे दो आम के पेड़ जले, नुकसान से आहत किसान

*पराली जलाने से किसान के बगीचे में लगे दो आम के पेड़ जले, नुकसान से आहत किसान*
स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया
*मईल (देवरिया), 24 अप्रैल 2026:* मईल थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा खेत में पराली जलाने से एक किसान के बगीचे में लगे दो हरे-भरे आम के पेड़ जलकर नष्ट हो गए। घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम नरियांव के किसान संजय कुमार चतुर्वेदी के गरथौली में बगीचे के पास स्थित खेत में कुछ अज्ञात लोगों ने पराली में आग लगा दी। तेज हवा के कारण आग फैल गई और बगल के बगीचे में खड़े दो फलदार आम के पेड़ उसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते दोनों पेड़ जलकर खाक हो गए।
किसान ने बताया कि आम के ये पेड़ करीब 50 साल पुराने थे और अब भी फल देते थे। इनसे हर साल अच्छी आमदनी हो जाती थी। पेड़ों के जलने से उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पराली जलाने पर प्रतिबंध के बावजूद लोग खेतों में आग लगा रहे हैं, जिससे आसपास के किसानों की फसल और बाग-बगीचों को नुकसान पहुंच रहा है।
पीड़ित किसान ने प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही पराली जलाने पर सख्ती से रोक लगाने की मांग भी की गई है।



