उत्तर प्रदेशखेलब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

खिलाड़ियों के आरोप पर जिलाधिकारी सख्त, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की बात सामने आने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए। डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है, जिसमें अपर उपजिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय, जिला विकास अधिकारी और जीजीआईसी धनेवा-धनेई के प्राचार्य को शामिल किया गया है। समिति को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। ज्ञात हो कि बीते दिनों बैडमिंटन खिलाड़ियों ने उप क्रीड़ा अधिकारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कई गंभीर

आरोप लगाए थे। खिलाड़ियों- राहुल पटेल, करण गौर, सप्तऋषि जायसवाल, विशाल पांडेय, आलोक कुमार, आबिद अली सहित अन्य ने आरोप लगाया कि उनसे 500-500 रुपये नकद वसूले जाते हैं, बिना रसीद भुगतान कराया जाता है और ‘दो नंबर के पैसे’ की मांग की जाती है। इसके अलावा कोर्ट बंद रहने और टेबल टेनिस हॉल के आवासीय उपयोग का मुद्दा भी उठाया गया था। मामले से जुड़ा एक क्यूआर पेमेंट वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने से विवाद और गहरा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद खिलाड़ियों में न्याय की उम्मीद जगी है। माना जा रहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!