LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियादेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लार थाने को मिले 42 रिक्रूट्स , अब दिखेगी पुलिस की हनक

35 पुरुष व 7 महिला सिपाही लार थाने को मिले

स्वाभिमान जागरण देवरिया। क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण में अब लार पुलिस को मदद मिलेगी। अपनी पुलिस ट्रेनिंग पूरी कर लार थाने पर कुल 42 नए पुलिसकर्मी पहुँच गए। इनमें 7 महिला पुलिसकर्मी भी हैं।

पुलिसकर्मियों की कमी के चलते पुलिस रातों में गस्त, दबिश, अपराधियों की धर पकड़, अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने में परेशान होती थी। सबसे खराब हालात लार कस्बा चौकी पर था यहाँ लगभग चालीस हजार की आबादी का नियंत्रण मात्र एक दरोगा व तीन सिपाही कर रहे थे। हालात यह थे कि चौकी पर कोई निगरानी ड्यूटी के लिए भी सिपाही नहीं रहता था। अब इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। अब लार थाना को 42 नए जवान मिल गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!