जनगणना प्रशिक्षण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज आनन्दनगर में जनगणना जैसे ने राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफल बनाने के को लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जीजीआईसी आनंदनगर में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण यि किया। उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं, उपस्थिति और गुणवत्ता का गहन जायजा लेते हुए प्रगणकों से सीधे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों ना का संकलन नहीं, बल्कि विकास योजनाओं की आधारशिला है। सामाजिक सुरक्षा, की संसाधनों के वितरण और नीतिगत निर्णयों में इसकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने वहीं प्रगणकों से पूरी निष्ठा और सावधानी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। डिजिटल प्रणाली के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने मोबाइल ऐप के सही संचालन और त्रुटिरहित डेटा प्रविष्टि के निर्देश दिए। साथ ही 7 मई से 21 मई तक प्रस्तावित स्वगणना चरण को गंभीरता से पूरा कराने को कहा, ताकि आगे की प्रक्रिया सुगम हो सके। डीएम की सादगी भी देखने को मिली, जब उन्होंने भोजनावकाश में प्रशिक्षुओं के साथ सामान्य पंक्ति में लगकर भोजन किया और उनसे आत्मीय बातचीत की। इस दौरान प्रगणकों ने पूरे समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिया। उपस्थिति समीक्षा में 252 में से 215 कार्मिकों के उपस्थित रहने पर डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शैलेन्द्र गौतम व तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



