अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अन्य चार के साथ पति पर दहेज हत्या का मामला दर्ज।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी पत्नी की मौत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करमवा बुजुर्ग में नव विवाहिता की सोमवार की रात्रि मृत्यु हो जाने की घटना की जानकारी हुई थी। मंगलवार की सुबह मृतका की मां पुरंदरपुर थाने पर पहुंचकर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के लोगों को नामजद आरोपित बनाया और मुकदमा पंजीकृत कराया है । जिसमें पति व ससुर पुलिस हिरासत में है।

सोमवार की रात 8:30 बजे उक्त गांव निवासी दयाशंकर की बहू और विजय शंकर की पत्नी करिश्मा को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया था जहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया था । हालांकि चिकित्सकों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा के द्वारा रात्रि में गांव में जाकर जांच पड़ताल करने पर मामला संदिग्ध लगा, इस दौरान पुलिस ने पति विजय व ससुर दयाशंकर को हिरासत में ले लिया और शव को अत्यंत परीक्षण हेतु महराजगंज के लिए भेज दिया।मंगलवार की सुबह मृतका की मां मंजू देवी निवासी बारात गाड़ा थाना फरेंदा ने ससुराल के ही पति विजय यादव सास राधिका देवी ससुर दयाशंकर व ननद मनीषा के विरुद्ध दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है । करिश्मा की मां का कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व करिश्मा व विजय में प्रेम संबंध हो गया था जिस वजह से परिजन शादी करने के लिए मजबूर हो गए थे किंतु मेरी बेटी को बार-बार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और सोमवार को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मेरी बेटी की हत्या कर दी गई । इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर मनोज कुमार राय ने बताया कि पति, ससुर ,सास ,ननद के विरुद्ध मंजू देवी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, पति और ससुर हिरासत में है पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा । उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!