पास्को एक्ट के तहत एक अभियुक्त गिरफ्तार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
थाना बृजमनगंज में जनपद महराजगंज के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष बृजमनगंज की टीम का गठन वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु किया गया था। थाना क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की को अभियुक्त सुभाष पुत्र झिनक निवासी पृथ्वीपालगढ़ टोला गोसाईजोत थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज बहला फुसलाकर भगा ले गया था तथा पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया था जिस संबंध में मु0अ0सं0 59/2026 धारा 64(1),87,137(2) बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज पंजीकृत था। सम्बन्धित अभियुक्त सुबाष पुत्र झीनक निवासी पृथ्वीपालगढ़ टोला गोसाईजोत थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज को मुखबिर की सूचना पर मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्गत आदेशो व निर्देशो का अक्षरशः पालन करते हुए आज दिनांक 29/4/26 को लेदवा चौराहा के पास थाना क्षेत्र बृजमनगंज से समय 13:25 पर गिरफ्तार किया गया । अभि0 सुबाष उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।


