पुलिस अधीक्षक ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज पुलिस शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई की। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। एसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना और चौकी स्तर पर भी नियमित जनसुनवाई की जा रही है, ताकि लोगों की समस्याओं का
अधीक्षक स्थानीय स्तर पर ही शीघ्र समाधान हो सके। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लेकर निर्धारित समय सीमा में उसका निस्तारण सुनिश्चित करें और फरियादियों के साथ संवेदनशील व शालीन व्यवहार बनाए रखें।



