जल-जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी सख्त, गुणवत्ता पूर्ण कार्य के बाद ही भुगतान के निर्देश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। समीक्षा के दौरान कार्यों को गति निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष असंतोषजनक पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित संस्थाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने और गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरने के बाद ही भुगतान किया जाएगा।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या बिना मानक के कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिशासी जल अभियंता निगम को निर्देशित किया कि वे स्थलीय निरीक्षण कर परियोजनाओं को नियमित निगरानी सुनिश्चित करें तथा प्रगति, और गुणवत्ता कार्यप्रणाली की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें ।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रबंधक उपस्थित रहे।



