
स्वाभिमान जागरण देवरिया
शनिवार की देर शाम यूपी -बिहार के सीमा क्षेत्र से एक शराब तस्कर को पकड़ने में मेहरौना पुलिस को सफलता मिली। बाईक से शराब बिहार ले जा रहे शराब तस्कर को मेहरौना पुलिस स्टॉफ ने पकड़ कर विधिक कार्रवाई की।
चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ मेहरौना में अवैध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक हीरो साइन बाईक चालक को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया. वह बाईक पर दो पेटी शराब लेकर बिहार में घुसने की फिराक में था। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उमाशंकर राजभर पुत्र स्व0 विश्वनाथ राजभर निवासी भोटिया पोस्ट डरैली मठिया थाना दरौली जिला सिवान बिहार के रूप में हुई। उसके पास से 90 पाउच शराब बरामद करते हुए कानूनी कार्रवाई की गयी तथा वाहन सीज कर दिया गया।



