उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ग्रामीणों पर तेंदुए का हमला, महिला समेत तीन घायल।

लक्ष्मीपुर वन रेंज के झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक किया हमला।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज
महाराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर वन क्षेत्र के अंतर्गत तेंदुए के हमले से दहशत फैल गया। जंगल के पास टहलने निकले एक महिला समेत तीन लोगों पर अचानक निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग लहू लुहान हो गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग निकला। मिली जानकारी के अनुसार पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अचलगढ़ वन टागिंया गांव निवासी मुरलीधर उम्र करीब 60 वर्ष, नीरज उम्र करीब 16 वर्ष और इंशा उम्र करीब 19 वर्ष रोजमर्रा की तरह जंगल की तरफ टहलने के लिए निकले थे जैसे ही झाड़ियों के करीब पहुंचे कि घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। अचानक तेंदुए के हमले से चीख पुकार मच गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने हिम्मत जुटा कर शोर मचा कर तेंदुए को खदेड़ा। घायल अवस्था में तीनों को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए महाराजगंज जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों के जिस पर गहरा घाव है। घटना की जानकारी मिलते ही वन कर्मी कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में वन रेंज अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है और जांच की जा रही है, और लोगों को हिदायत दी गई है की वन क्षेत्र में ना जाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!