सुवेंन्दु को बंगाल का अधिकार, पटाखे से गूंज उठा लार
हरेराम चौक व कस्बा पुलिस चौकी पर मना जश्न

स्वाभिमान जागरण देवरिया। बंगाल में पहली बार भाजपा की विजय और भारत के इतिहास में 800 वर्षो बाद बंगाल में लहरे भगवा और सनातन की गूंज का असर अन्य प्रांतों में भी देखने को मिली। यूपी के देवरिया जिले के लार कस्बा में एक जश्न मनाकर बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंन्दु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर ख़ुशी का इजहार किया गया।
कस्बा के शहीद हरेराम चौक व पुलिस चौकी के समीप भाजपा कार्यर्ताओं ने जश्न मनाया। पटाखे फोड़े गए। मिठाईयां बाँटी गयी।
बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय और सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर आज नगर पंचायत लार में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में आतिशबाजी, नारेबाजी और उत्साहपूर्ण जश्न मनाया गया।
कार्यकर्ताओं ने इसे केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि भारतीय विचारधारा हिंदुत्व की ऐतिहासिक विजय बताया। सभी ने कहा कि लगभग 800 वर्षों बाद बंगाल की धरती पर भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवादी विचारधारा को सत्ता प्राप्त हुई है। यह विजय एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।

इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह “गुड्डू”, बलवीर सिंह दादा, कमलेश तिवारी, विष्णु कांत तिवारी, मूसा राजा लारी, अखिलेश सिंह चुनचुन, आरती चौहान, ओम प्रकाश मोदनवाल, रामजीवन चौहान, शशि भूषण तिवारी, अभिमन्यु चौरसिया, राजेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दयाशंकर कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, संजय सिंह, जय नारायण पाण्डेय, प्रिंस सिंह, अभिषेक सिंह, अरविंद भारती, ऋतूराज सिंह, जीतेन्द्र सिंह, भोलू बाबा, पिंटू यादव, अरुण सिंह, फाफा, ऋषिकेश दुबे, रणजीत चौबे, विवेक सिंह, जन्मेजय सिंह, विशाल मधेशिया, तारकेश्वर पाण्डेय, बृजेश कुशवाहा, उमेश कुशवाहा एवं मनोज कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




