उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा सहयोग राशि देकर की गई मदद।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

13 मई  दिन बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी एवं नौतनवा तहसील प्रभारी श्री मुन्नू पाण्डेय  के नेतृत्व में नौतनवा क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुओं,अभिभावकों, सदस्यों के द्वारा अपने बीच के शोकाकुल परिवार के सहायतार्थ एकत्रित धनराशि को श्रद्धापूर्वक सौंपा गया।इसके पूर्व परिषद के लोगों द्वारा त्रिपाठी परिवार के घर जाकर आर्थिक स्थिति की जानकारी ली गई।परिषद के प्रतिनिधियों ने त्रिपाठी परिवार को ढांढस बंधाया तथा हर विपरीत स्थिति में अपने लोगों के साथ खड़ा होने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्वयं अधर्मियों से संघर्ष करते हुए नौतनवा क्षेत्र में विप्र बंधुओं के बीच लगातार श्रद्धापूर्वक कार्य कर रहे प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिषेक कुमार पाण्डेय ने, उक्त सहयोग के लिए सतत प्रयास कर, इस पुण्य कार्य की सूचना देने वाले श्री दिनेश ओझा को,  नौतनवा इकाई को प्रारंभ से ही सतत ऊर्जावान बनाते रहने का सामर्थ्य रखने वाले विप्रवीर मिथिलेश पाण्डेय को, शोक संतप्त परिवार को लगातार अपना आशीर्वाद प्रदान कर रहे सेवानिवृत्त फॉरेस्ट गार्ड एवं शास्त्रज्ञ कृष्ण मोहन तिवारी को, स्थानीय रूप से अभिभावकत्व प्रदान करने वाले राम मूरत मणि त्रिपाठी को तथा विप्र समाज के सुख दुख में, थाना, तहसील में हमेशा सहयोग करने वाले आदरणीय मुन्नू उर्फ दिग्विजय पाण्डेय को, वरिष्ठ अभिभावक आदरणीय जोखनाथ पाण्डेय का तथा धर्म रक्षा एवं विप्र सहयोग में समर्पित ब्लॉक संयोजक इंदल तिवारी, संजय त्रिपाठी, शैलेंद्र पाठक का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग करने वाले सभी भद्रजनों के योगदान की सराहना किया तथा सभी ने समवेत स्वर में ऐसे सहयोगियों के सपरिवार मंगल की कामना की।

जिला अध्यक्ष द्वारा नौतनवा इकाई के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए एकजुट रहते हुए पवित्र भाव से संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश प्रदान किया गया।

इस अवसर पर दिनेश ओझा के द्वारा अपने प्रादेशिक संगठन से एकत्र कराया गया अतिरिक्त आर्थिक सहयोग भी पृथक से प्रदान किया गया। जिसमें देवरिया से चलकर आए विप्र प्रमोद त्रिपाठी एवं बहन अंबिका तिवारी की भी उपस्थिति सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!