LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़मऊराजनीतिराज्य

सियासी तापमान बढ़ा : रैली लेकर उतरे बाबू सिंह कुशवाहा

मऊ, बलिया व देवरिया में निकली सम्पूर्ण अधिकार यात्रा

 

बाबू सिंह कुशवाहा की रैली ने बढ़ाया सियासी तापमान
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। बुधवार को मऊ, बलिया और देवरिया में बाबू सिंह कुशवाहा ने चार पहिया वाहनों के काफिला के साथ एक रैली निकाल कर सियासी तापमान बढ़ा दिया। लगभग दो सौ वाहनों के साथ मऊ बलिया का भ्रमण करने के बाद जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने बुधवार को सम्पूर्ण भागीदार यात्रा निकाली।
सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र में बुधवार को जन अधिकार पार्टी की एक विशाल रैली सम्पूर्ण भागीदार यात्रा के नाम से निकली। पार्टी इस यात्रा के जरिये अपने जनाधार को टटोलने की कोशिश करते मिली। पार्टी प्रमुख पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के साथ लगभग दो सौ वाहनों का काफ़िला था। स्थानीय स्तर का कोई बड़ा नेता तो नहीं दिखा लेकिन वाहनों में काफी लोग सवार दिखे। एक कार्यकर्ता को रोक कर बात की गयी तो उन्होंने बताया कि हम लोग मऊ, बलिया होते हुए देवरिया की सीमा में प्रवेश किये हैं। सलेमपुर से देवरिया होते हुए कुशीनगर जाना है जहां रात्रि विश्राम है।
बाबू सिंह कुशवाहा का देवरिया में कई जगह लोगों ने फूल माला से स्वागत किया। इस यात्रा के माध्यम से बाबू सिंह कुशवाहा ने न सिर्फ अपनी ताकत दिखाई बल्कि अपना ज़नाधार भी टटोला। कभी बसपा के राज में मुख्यमंत्री मायावती के अति करीबी और चर्चित मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा पूर्वांचल में अपने को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के मुकाबले मजबूत दिखाना चाहते हैं।
अपनी जन अधिकार पार्टी की यात्रा को लेकर देवरिया पहुंचे बाबू सिंह कुशवाहा यात्रा को संपूर्ण भागीदारी यात्रा बताते हुए जातीय जनगणना के आधार पर सबको अधिकार देने की बात कर रहे। 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने के मुद्दे पर वह यूपी के पूर्वांचल के अलावा उनके दल की तैयारी बिहार और एमपी की कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!