उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 की दोपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज जनपद में आपातकालीन पुलिस सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक द्वारा आज पुलिस लाइन परिसर में यूपी-112 सेवा के तहत उपलब्ध कराई गई दोपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिविधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यूपी-112 सेवा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार सक्रिय है। इन दोपहिया वाहनों के शामिल होने से रिस्पॉन्स टाइम में सुधार होगा तथा पुलिस की पहुंच भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संकरी गलियों और ग्रामीण इलाकों तक और तेज़ी से पहुंच बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!