गो तस्कर फरार, गोवंश बरामद
नदी रास्ते आधी रात को गो तस्करी

नदी के रास्ते गोवंश की तस्करी, सात गोवंश बरामद
तस्कर मौके से फरार
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। यूपी बिहार के बीच में बहने वाली छोटी गंडक नदी के रास्ते आए दिन गोवंश की तस्करी की जा रही है। बीती रात लार थाना क्षेत्र के परासी चलाल के सामने नदी पार कर बिहार में गोवंशों को ले जाते ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने 112 नंबर की पुलिस को सूचना दी । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पिआरवी टीम ने सभी गोवंश को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी चौकी प्रभारी खरवनिया नवीन गोविंद सिंह को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी गोवंश को थाने लाया। बरामद गोवंशों को आज सुबह नगर पंचायत लार के रावतपार रघेन स्थित गोआश्रय केंद्र में भेज दिया गया है। इस संबंध में चौकी प्रभारी खरवनिया नवीन गोविंद सिंह ने कहा कि मौके पर तस्कर नहीं मिले। ग्रामीणों की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस पहुंची थी जिन्होंने सात गायों को बरामद किया था। नगर पंचायत लार के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी ने कहा कि लार पुलिस ने आज सुबह हमें कुछ गोवंश सुपुर्द किए गए हैं जिनमें 6 गाएं हैं और एक बछिया है।सभी के चारा पानी की व्यवस्था की गई है।



