उत्तर प्रदेशफतेहपुर

इफ़्तेख़ार 11ने अलीपुर जीता को 61रन से हराया

खखरेरू फतेहपुर में आयोजित प्रीमियर लीग 14 नाइट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले से संबंधित है। मैच इफ्तेखार 11 खखरेरू और अल्लीपुरजीता के बीच खेला गया। इफ्तेखार 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 85 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज सत्यम पटेल ने ताबड़तोड़ 25 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। जवाब में अल्लीपुरजीता की टीम 24 रन पर सिमट गई, जिसमें मुशाहिद रजा ने 2 ओवर में 1 मेडन के साथ 1 रन देकर 6 विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर इफ्तेखार 11 ने यह मुकाबला 61 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सत्यम पटेल को सलमान खान के हाथों प्रदान किया गया। इसी ग्राउंड में खेले गए दूसरे मुकाबला बालाजी खागा और हथगाम के बीच हुआ जिसमें हदगांव ने 8 ओवरों में 39 रन बनाए और जीतने के लिए बालाजी खागा को 40 रनों का लक्ष्य दिया बालाजी खागा ने यह लक्ष्य या बड़ी आसानी से हासिल करते हुए टूर्नामेंट में 10 विकेट से जीतने वाली पहली टीम बनी अच्छे प्रदर्शन के लिए मनीष को मैन ऑफ द मैच दिया गया मैच में स्कोरिंग अभिषेक साहू और मोहम्मद आजम और कॉमेंटेटर मोनू खान और जानी साथ में अंपायरिंग कर रहे मारूफ और मोहम्मद हसन ने बखूबी अंजाम दिया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!