अहमदाबाद टू पटना बगैर नंबर प्लेट जा रहे ट्रक का मेहरौना में चालान
ट्रक पर लदा था केबिल व पलास्टिक के दाने आकार की गोलियां



स्वाभिमान जागरण देवरिया। गुजरात के अहमदाबाद से बिहार के पटना जा रहे एक ट्रक को यूपी -बिहार बार्डर पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका। ट्रक पर केबिल व प्लास्टिक के दाने आकार की गोलियां लोड थी। प्लास्टिक की उन छोटी गोलियों को जिनसे गलाकर प्लास्टिक की बोतलें बनाई जाती हैं, मुख्य रूप से प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स या प्लास्टिक दाना कहा जाता है। ग्रेन्यूल्स, प्लास्टिक उत्पादन के लिए उपयोग होने वाला कच्चा माल (Raw Material) है, औद्योगिक भाषा में इन्हें अक्सर ‘नर्डल्स’ या ‘प्लास्टिक पेलेट्स’ भी कहा जाता है। इसे गलाकर प्लास्टिक की बोतलें बनाई जाती हैं।
चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह व उनके सहयोगी पुलिसकर्मियों ने रविवार को सुबह शराब की चेकिंग के लिए रोका तो उन्हें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि ट्रक के पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं है। दाएँ बाएं बॉड़ी पर लिखे गए नंबर खुरच दिए गए हैं। सामने के नंबर प्लेट पर टेप चस्पा है। प्रथम दृष्टया तो वाहन देखते ही लगा कि वाहन में कुछ गड़बड़ है, लेकिन बिल्टी और ट्रक में लोड सामान का मिलान किया गया तो ट्रक पर लदा मॉल अहमदाबाद से फैक्ट्री से निकला था और उसे पटना ले जाया जा रहा था। पुलिस के साथ पब्लिक को भी आश्चर्य हुआ कि इतनी दूरी तक यात्रा के दौरान, रास्ते में तमाम पुलिस नाकों व टोल पर इस प्रकार के ट्रक की जांच नहीं की गयी। चालक ने पूछने पर बताया कि हम इस लिए ऐसा करते हैं कि हाइवे पर गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाते समय हाइवे का कोई स्केनर हमारा नंबर स्केन कर प्लांटी न मार सके। मेहरौना पुलिस ने ट्रक के कागजात के आधार पर ट्रक नंबर MH18BZ7272 का नंबर प्लेट न होने के अपराध में पांच हजार रूपये का ऑन लाइन चालान कर छोड़ दिया। आसपास के राहगीरों ने मेहरौना में पुलिस की गहन चेकिंग की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो वाहन अहमदाबाद से बगैर नंबर प्लेट के मेहरौना बार्डर तक चला आया वह मेहरौना पुलिस की नजरों से नहीं बच सका।


