उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पत्रकार से पुलिस पर अभद्रता का आरोप।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरनीया बाबू स्थित सिंह सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर शनिवार को हुए विवाद की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार के साथ पुलिसकर्मी ने पत्रकार से कहा, तुम मेरा बीपी मत बढ़ाओ, वरना इसका अंजाम बुरा होगा।

पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों में नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर डीजल वितरण को लेकर विवाद और मारपीट की सूचना पर संवाददाता मौके पर कवरेज के लिए पहुंचे थे।

आरोप है कि कवरेज के दौरान वहां मौजूद दरोगा और एक सिपाही ने पत्रकार से तीखी भाषा में बात करते हुए अभद्र व्यवहार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिसकर्मी ने पत्रकार से कहा, तुम मेरा बीपी मत बढ़ाओ, वरना इसका अंजाम बुरा होगा। आरोप है कि इस दौरान पत्रकार को कवरेज से रोकने का भी प्रयास किया गया। घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों और लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि घटनास्थल पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ ही अभद्रता की जाएगी, तो आम जनता खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेगी, यह बड़ा सवाल है। स्थानीय लोगों एवं पत्रकारों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यदि शासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा आंदोलन हो सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!