LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

लार क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों की बैठक 16 को कोहरा में

मंडल अध्यक्ष बृजेश धर दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी जानकारी

 

भाजपा के सभी संगठन फ्रंटों व जनप्रतिनिधियों के साथ कोहरा में बैठक

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। कल 16 जनवरी दिन मंगलवार को लार क्षेत्र के कोहरा स्थित सर्वेश्व मंदिर परिसर में भाजपा की एक आवश्यक बैठक होगी। बैठक में माननीय सांसद जी, माननीय विधायिका जी, ब्लॉक प्रमुख लार एवं मण्डल के सम्मानित वर्तमान पदाधिकारी गण, शक्ति केंद्र संयोजक /प्रभारी, बूथ अध्यक्ष गण व साथ मे त्रिदेव गण, बूथों के प्रभारी गण, सभी पूर्व मण्डल अध्यक्ष गण,मण्डल में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी गण एवं सभी मोर्चा के संयोजक गण पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य गण उपस्थित रहेंगे ।
उक्त आशय की जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश धर दुबे ने दी है । उन्होंने लार क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों से अपील की है कि सभी साथी समय से उपस्थित हों ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!