उत्तर प्रदेशफतेहपुर

मण्डल बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

 

धाता  फतेहपुर खागा विधानसभा क्षेत्र के धाता मण्डल अंतर्गत ग्राम डेंडासई में मण्डल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष आदरणीय अन्नू श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं समर्पण पर निर्भर करती है।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी शक्ति केन्द्र प्रमुखों का पटका पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।
इसके उपरांत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है और प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।
बैठक एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रमुख तथा कुलदीप भदौरिया,सुशीला मौर्या, विकास पासवान (ब्लॉक प्रमुख), राम नारायण शुक्ला (मण्डल अध्यक्ष), सहित मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!