ब्रेकिंग न्यूज़

27दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन,एडीएम न्यायिक के आश्वासन पर 20 जून तक स्थगित।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

आनंदनगर फरेंदा तहसील के उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम के स्थानांतरण की मांग को लेकर रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के अधिवक्ताओं का पिछले 27 दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन शनिवार को 20 जून तक स्थगित कर दिया गया। यह निर्णय अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद लिया गया। धरना स्थल पर पहुंचे एडीएम न्यायिक ने अधिवक्ताओं को बताया कि उपजिलाधिकारी फरेंदा के न्यायिक अधिकार पहले ही सीज किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना एवं अन्य

महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों के कारण वर्तमान में स्थानांतरण प्रक्रिया में तकनीकी बाधाएं हैं, जिन्हें शीघ्र दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल का भरोसा मिलने पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन को फिलहाल 20 जून तक स्थगित करने की घोषणा की। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी और मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने आंदोलन को समर्थन देने वाले अधिवक्ता संघों, वसीका नवीसों, स्टांप वेंडरों, मुंशियों तथा मीडिया कर्मियों का आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!