उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर 76 बोरी कद्दू बीज बरामद।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज झुलनीपुर निचलौल भारत नेपाल बॉर्डर से सटे शीतलापुर खेसरा गांव में राजस्व विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छिपाकर रखी गई 76 बोरी कद्दू बीज बरामद की। बरामद बीज को आगे की कार्रवाई के लिए एसएसबी कस्टम निचलौल को सुपुर्दकर दिया गया है। जानकारी के अनुसार भारत-नेपाल सीमावर्ती ग्राम शीतलापुर खेसरा निवासी कर्मेंद्र गुप्ता पुत्र विपिन बिहारी के घर में बड़ी मात्रा

में कद्दू बीज छिपाकर रखे जाने की सूचना प्रशासन को मिली थी। सूचना के आधार पर उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता और नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल राजस्व टीम के साथ बीओपी शीतलापुर की एसएसबी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घर में छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर में छुपा कर रखा गया 76 बोरी कहू बीज बरामद हुआ। अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक बोरी का वजन करीब 40 किलोग्राम है। बरामद बीज की कुल मात्रा काफी अधिक होने के कारण इसके स्रोत और उद्देश्य की जांच की जा रही है। कार्रवाई के बाद जब्त कहू बीज को एसएसबी शीतलापुर के हवाले कर दिया गया। एसएसबी द्वारा बरामद माल को आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम निचलौल को सौंप दिया गया। संयुक्त अभियान में राजस्व विभाग के मनीष पटेल, भारतेन्दु मिश्रा, मन्नालाल यादव और चंदन कुमार के साथ एसएसबी शीतलापुर के जवान शामिल रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!