उत्तर प्रदेशफतेहपुर

भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

 

खखरेरू।कस्बा खखरेरू स्थित रावण मैदान में नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा आयोजन श्री श्री 108 गोपाल दास जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा।
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कल्लू मिश्रा के नेतृत्व में कराया जा रहा है।
कथा में वृंदावन से पधारे भागवताचार्य आगामी नौ दिनों तक श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण एवं अन्य दिव्य लीलाओं का रसपान कराएंगे। कथा के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति द्वारा सुबह से ही कथा स्थल पर मंडप, यज्ञशाला और यज्ञ कुंड सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। शाम को 108 कन्याओं के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयघोषों के साथ पूरे उत्साह से यात्रा में शामिल रहे।
कलश यात्रा रावण मैदान से प्रारंभ होकर कस्बे के विभिन्न प्रमुख देवी-देवता मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों से होते हुए दामपुर तिराहा पहुंची। इसके बाद यात्रा पुनः रावण मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
आयोजकों ने बताया कि मंगलवार दोपहर दो बजे से श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को कथा श्रवण का अवसर प्राप्त होगा।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष कल्लू मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!