उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

राजकीय आईटीआई के तत्वावधान में रोजगार मेला आज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज एवं राजकीय आईटीआई महराजगंज के संयुक्त तत्त्वावधान में 9 जून 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से राजकीय आईटीआई धनेवा-धनेई परिसर में आयोजित होगा, जहां निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी ध्रुव ट्रान्समिशन लिमिटेड विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेगी। कंपनी ऑटोमोटिव वायरिंग हार्नेस एवं इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है और देश-विदेश के प्रमुख ऑटोमोबाइल उद्योगों को सेवाएं प्रदान करती है। रोजगार मेले में मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल ट्रेड के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया एप्टीट्यूड टेस्ट एवं साक्षात्कार के माध्यम से संपन्न होगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की प्रतियां तथा बायोडाटा लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। जिला सेवायोजन कार्यालय ने बताया कि मेले में भाग लेने की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है तथा किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!