निचलौल के तहसील परिसर में एक व्यक्ति की अचानक गर्मी से मौत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज जनपद के निचलौल में अत्यधिक गर्मी के कारण सोमवार को एक मामले में चल रहे मुकदमे की पैरवी करने आये ब्यक्ति की तहसील परिसर में ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओ मानवता का परिचय देते हुए ने एम्बुलेंस बुलाकर सामुदायिकस्वास्थ्य केन्द्र निचलौल भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। निचलौल पांडेय मुहल्ला निवासी भगत चंद यादव पुत्र लालू यादव 70 वर्ष सोमवार को निचलौल तहसील में किसी मामले की पैरवी करने आए थे, अत्यधिक गर्मी होने के कारण तहसील परिसर में लड़खड़ा कर अचानक गिर पड़े, परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया, मौके पर मौजूद अधिवक्ताओ ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस बुलाकर सामुदायिकस्वास्थ्य केन्द्र निचलौल भर्ती कराये जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार ब्यक्ति की मौत अत्यधिक गर्मी के कारण हार्ट अटैक से होना बताया है। मामले की जानकारी होते ही एसडीएम सिदार्थ गुप्ता, तहसीलदार अमित सिंह, नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल मौके पर पहुंच कर मदद की। तहसील पारीसर में हुई हृदयविदारक घटना के बाद अधिवक्ताओ ने मानवता का परिचय देते हुए न्यायिक कार्य को आज के लिए बहिष्कार कर दिया ।एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि अगर इसी तरह का धूप रहा तो न्यायालय के कार्य को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया जा सकता है।



