उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी नाराज, सचिवों को दिया साताहिक लक्ष्य।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज जिला पंचायतीराज विभाग की वर्ष 2018 19 से 2023-24 तक की ऑडिट अनुपालन समीक्षा बैठक सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लंबित ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लंबित ऑडिट प्रस्तरों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत सचिव को प्रति सप्ताह कम से कम पांच ऑडिट प्रस्तरों के निस्तारण का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि निस्तारित मामलों की अनुपालन आख्या नियमित रूप से जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में जिला लेखा परीक्षा अधिकारी को भी निर्देश दिए गए कि जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से प्राप्त प्रस्तरों पर त्वरित आख्या उपलब्ध कराकर

प्रक्रिया को गति दी जाए। समीक्षा के दौरान सर्वाधिक लंबित ऑडिट प्रस्तर रखने वाले सचिवों हेमंत कुमार, ऋऋषिकेश पटेल, बाबूलाल, विवेक

कुमार पटेल तथा रामनाथ को चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द सभी लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!