श्यामदेउरवा पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा, जन मानस में हुई प्रशंसा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
मंगलवार 9 जून को श्यामदेउरवा पुलिस का मानवीय चेहरा लोगों को दिखा। पुलिस परीक्षा केंद्र पंचायत इंटर कॉलेज पर अभ्यर्थी अमन गुप्ता पुत्र कोदई प्रसाद गुप्ता निवासी श्याम विहार कॉलोनी पहलवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर से परीक्षा देने आए थे, परीक्षार्थी को लगा कि वह परीक्षा केन्द्र तक समय से नहीं पहुँच सकता तब 2:25 उन्होंने डायल 112 पर सूचना दिया कि मैं लेट हो गया हूं मेरी परीक्षा छूट जाएगी। पीआरबी नंबर 5813 पर उक्त सूचना का इवेंट नंबर 5561 प्राप्त हुआ, पीआरबी पर नियुक्त हेड कांस्टेबल बैरिस्टर प्रसाद के द्वारा सूचना अटेंड की गई, जिस पर अमन द्वारा बताया कि मुझे पंचायत इंटर कॉलेज परतावल परीक्षा देने जाना है, पीआरबी 5813 के कर्मियों द्वारा तत्काल उक्त अभ्यर्थी को परतावल चौराहे से लेकर हूटर बजाते हुए पंचायत इंटर कॉलेज पर ठीक समय 2:30 बजे गेट बंद होते समय लाया गया जिससे अभ्यर्थी अमन समय से परीक्षा में शामिल हो सका। मौके पर मौजूद अभिभावक गण तथा जनता द्वारा व उपरोक्त अभ्यर्थी द्वारा डायल 112 सेवा की खुले दिल से प्रशंसा की गई तथा अभ्यर्थी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



