तेलिया कोठी को हराकर बगहा बना विजेता


तेलिया कोठी को हराकर बगहा बना विजेता
रविशंकर तिवारी/स्वाभिमान जागरण मईल।
श्रीकृष्ण पूर्व माध्यमिक विद्यालय मईल चौराहा बकुची के प्रांगण में आयोजित डीह बाबा क्रिकेट ट्रॉफी प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच शुक्रवार को बगहा एवं तेलिया कोठी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बगहा के टीम ने शानदार प्रदर्शन कर तेलिया कोठी को दस रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैच का शुभारंभ लार के प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया । टॉस जीतकर बगहा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित चौदह ओवर में 179रन का विशाल स्कोर बनाया लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवरों में 169रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच डी के यादव व विशाल यादव को मैन ऑफ़ द सीरीज दिया गया। विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया गया।इस दौरान देवेंद्र मिश्रा, पवन कुमार, अरुण चौहान, रामसूरत, नवीन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



