उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सरकार के 12वर्षों का विकास बताया।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

 

बृजमनगंज के रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। शुक्रवार शाम लगभग 8बजे रेलवे स्टेशन परिसर में हुए कार्यक्रम में उन्होंने अपने सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों से विकास, सुशासन और जनकल्याण के दृष्टिकोण से शानदार रहा हैं। मोदी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं के उत्थान हेतु अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचे और लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो। इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार लगातार जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी एक लोकप्रिय और प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित हैं। देशहित को सर्वोपरि रखते हुए लिए गए निर्णयों और विकास कार्यों ने भारत की वैश्विक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज एक नया और आत्मविश्वास से भरा भारत दुनिया के सामने उभर रहा है। सरकार वर्ष 2047 तक विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और श्रेष्ठ भारत के निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत विश्वगुरु बनने के साथ-साथ दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।

चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार इसी लक्ष्य, संकल्प और जनसेवा की भावना के साथ संकल्प और जनसेवा की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर सभा में उपस्थित पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री शिवेन्द्र सिंह,पूर्व विधायक एवं जन जन के नेता बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, ब्लॉक प्रमुख एवं युवा भाजपा नेता उदय राज यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल , भाजपा के वरिष्ट नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सहकारी समिति के चेयरमैन योगेंद्र यादव, भाजपा नेता जे पी गौंड, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान कन्हैया चौहान,महिला मंडल अध्यक्ष कुसुम लता, बृजमनगंज प्रधान संघ अध्यक्ष राजू सिंह , बृजमनगंज मंडल अध्यक्ष एवं लोकप्रिय ग्राम प्रधान दिलीप गुप्ता, युवा भाजपा नेता आशीष जायसवाल, राजू जायसवाल, युवा भाजपा नेता एवं सभासद, सन्नी यादव, सभासद अनूप कुमार चौरसिया, झीनक चौधरी, झींनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, मंटू मणि सहित दर्जनों नेता कार्यकर्ता एवं जनसमुदाय अपने लोकप्रिय नेता से मिलने को एवं उनकी बात सुनने के लिए उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!