दान-दक्षिणा के बहाने घरों में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सोने की नथुनी बरामद।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
पुरन्दरपुर पुलिस ने दान-दक्षिणा और पूजा-पाठ के नाम पर लोगों को झांसा देकर आभूषण चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 18 जून की रात करीब 11:40 बजे मधुकरपुर महदेवा स्थित पुराने पंचायत भवन के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में अखिलेश पाण्डेय (37 वर्षीय), शेरा पाण्डेय (40 वर्षीय) एवं चन्दन पाण्डेय (35 वर्षीय) निवासी ग्राम त्रिलोकपुर खुर्द, थाना पडरौना, जनपद कुशीनगर शामिल हैं।पुलिस के अनुसार ग्राम देवपुर निवासी गोविन्द चौरसिया की तहरीर पर थाना पुरन्दरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे दान-दक्षिणा मांगने और पूजा-पाठ कराने के बहाने लोगों के घरों में प्रवेश करते थे तथा बातचीत में उलझाकर महिलाओं के पहने हुए कीमती गहने चोरी कर लेते थे।पूछताछ में यह भी सामने आया कि 6 जून 2026 को ग्राम देवपुर में हुई चोरी की घटना को इन्हीं आरोपियों ने अंजाम दिया था। चोरी के गहनों को नेपाल में बेच दिया गया था, जिसके बदले प्राप्त धनराशि उनके पास से बरामद की गई। पुलिस ने 5760 नकद एक सोने की नथुनी एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद किया है।सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम उपनिरीक्षक राहुल यादव, हेड कांस्टेबल संतोष राव, कांस्टेबल सतीश कुमार, नीरज कुमार, मिथलेश कुमार एवं देवेन्द्र खरवार शामिल रहे।



