जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिए शख्त निर्देश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकासपरक जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर प्रभावी परिणाम के रूप में प्रदर्शित करना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, पशुपालन, मनरेगा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा की गई। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी बीडीओ को मिशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों शत-प्रतिशत संतृप्त करने तथा 25 जून से घर-संपर्क अभियान चलाकर नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। ड्रॉपआउट बच्चों के पुनर्नामांकन पर विशेष जोर दिया गया। फैमिली आईडी, जल जीवन मिशन और मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने घर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जल संरक्षण,
पौधारोपण और ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विकास पर बल दिया। पंचायतीराज विभाग को आरआरसी सेंटर के संचालन तथा आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
पशुपालन विभाग को गोसदन मधवलिया को आदर्श गोसदन के रूप में विकसित करने तथा एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और पात्र कार्डधारकों के आयुष्मान कार्ड अभियान चलाकर बनवाने तथा सभी अधिकारियों को कहा। उन्होंने कहा कि लापरवाही तनिक भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी अधिकारी शासन के मनसा के अनूरूप के ही कार्य करें।



