LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

फोरलेन निर्माण में लगे श्रमिक की मौत

 

रविशंकर तिवारी स्वाभिमान जागरण मईल। नवलपुर से सिकंदरपुर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में लगे एक श्रमिक की शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।सड़क निर्माण कार्य में अपने पिता के साथ मजदूरी कर रहे एक श्रमिक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत होने से कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि श्रमिक अपने पिता के साथ सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने तथा सड़क निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं शनिवार सुबह एक अन्य हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान शंकर गोस्वामी पुत्र गुलवीर गोस्वामी, निवासी दिगाहीपुर, थाना सासनी, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। वह अपने पिता के साथ फोरलेन निर्माण कार्य में लगा था। शुक्रवार की रात इसारू गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।दूसरी घटना शनिवार सुबह की है। कार की टक्कर से बाइक सवार अभिमन्यु साहनी पुत्र परमानंद साहनी, निवासी महाराजगंज बथुआ, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया।भागलपुर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायल को पीएचसी भागलपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!