उत्तर प्रदेशफतेहपुर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर माइनर में पलटा, चालक सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल

 

खखरेरू  फतेहपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के गांधीनगर माइनर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक सहित ट्रैक्टर में बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 3:00 बजे विजयीपुर की तरफ से खखरेरू की ओर आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर माइनर में गिर गया। हादसे में ठोकिया पुत्र तारागंज उम्र लगभग 20 वर्ष तथा शिवपाल पुत्र श्रीपाल उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी टिकुरा थाना किशनपुर ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खखरेरू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंझनपुर रेफर कर दिया।

ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं उसमें रखा जनरेटर बाहर निकाल लिया गया।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है तथा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!