उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सभासद एवं अध्यक्ष ने रखी अपनी अपनी मांग। रोड की मरम्मत एवं गोमती नगर एक्सप्रेस के ठहराव की गई माँग।

वित्त राज्यमंत्री के आगमन पर रेलवे से जुड़ी कई मांगो का सौंपा गया पत्रक।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के बृजमनगंज नगर पंचायत में आगमन पर सभासद जे पी गौड़ ने अपनी मांग रखते हुए बताया कि वार्ड संख्या-6 में जनहित की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क, जो धानी रोड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जोड़ती है, वर्ष 2014 में रेलवे विभाग द्वारा निर्मित कराई गई थी।

वर्तमान समय में लगभग 12 वर्षों के उपरांत उक्त सड़क पूर्णतः क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त हो चुकी है, जिससे आम जनता, मरीजों, एम्बुलेंस एवं राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग अस्पताल तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता होने के कारण इसका शीघ्र निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त सड़क का निर्माण रेलवे विभाग द्वारा करवाने अथवा रेलवे से एन ओ सी प्राप्त कराकर नगर पंचायत के माध्यम से निर्माण कार्य प्रस्तावित कराने का अनुरोध किया।

इसी के साथ नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि बृजमनगंज रेलवे स्टेशन क्षेत्र की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यात्रियों की सुविधा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित सुविधाओं का उपलब्ध कराया जाना अत्यंत आवश्यक है जिसमें रेलवे आरक्षण केंद्र की स्थापना, प्लेटफॉर्म पर शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था, यात्रियों के लिए शयन कक्ष एवं बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, सुसज्जित एवं स्वच्छ शौचालय की सुविधा, स्टेशन परिसर में आवश्यक यात्री सुविधाओं का विस्तार इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 1581/1582 गोरखपुर–गोमती नगर एक्सप्रेस का बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव जनहित में अत्यंत आवश्यक है। इससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही कराई जाए, जिससे क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो सके। प्रकरण को श्री चौधरी द्वारा पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!