रामनरेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौके पर मिला शव।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज थाना अंतर्गत ग्राम सभा हाथिगढ़वा के टोला खरीहनिया में आज सायं करीब 6:30 बजे डायल 112 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नाम रामनरेश पुत्र ढूनमुन उम्र करीब 60 वर्ष निवासी ग्राम हथीगढ़वा टोला खरिहनिया का शव खरिहनिया के पास के ताल के किनारे मिला है । उक्त सूचना पर थाना स्थानीय की पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस द्वारा मौके से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल महराजगंज भेजा गया है । मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि दिनांक 21 जून को सुबह 11 बजे घर से दातून लेने ताल से होते हुए जंगल की तरफ निकले थे करीब एक महीने सांप काटने की वजह से कभी कभी चक्कर खाकर गिर जाते थे परिजन व आस पास के लोगों द्वारा बताया गया कि धूप लग जाने के कारण यही गिर गए जिससे उनकी मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है और पंचायत नामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल सकेगा। थानाध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी ।



