LIVE TVउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यलेख

एसआईटी की पहली रिपोर्ट आते ही कार्रवाई शुरू : योगी

पांडे एन डी देहाती /स्वाभिमान जागरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया के बराँव में एक कार्यक्रम में कहा कि एसआईटी की पहली रिपोर्ट आते ही कार्रवाई शुरू हो गई है। कोई बचेगा नहीं।आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने पहले दिन कहा था कि दूध का दूध और पानी का पानी सभी के सामने आएगा। अब परिणाम सामने आने लगे हैँ।

विपक्ष पर हमलावर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक पक्ष कहता था कि राम हैं ही नहीं यानी अयोध्या को भी ये लोग नकारना चाहते थे। लगातार न्यायालय में मुकदमा लड़ते रहे, वकीलों की फौज राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के खिलाफ खड़ी करते रहे और दूसरा पक्ष वो है जो जय श्रीराम बोलने पर लाठी और गोली चलाते थे। भगवान राम का नाम लेने पर जो लोग गोली चलाते थे आज वे कहते हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ। अरे तुम हमें आस्था बताओगे? राम नवमी पर दंगा करवाते थे, श्री कृष्ण जन्मोत्सव को प्रतिबंधित करते थे, कांवड़ यात्रा को नहीं निकलने देते थे, दुर्गा पूजा में दंगा करवाते थे याद कीजिए कांग्रेस ने देश को लूटा ही नहीं था, नोंचा था। बेइमानी और भ्रष्टाचार के जो कीर्तिमान स्थापित किए थे और वे लोग आज अयोध्या पर आक्षेप लगा रहे हैं? ये स्वीकार्य नहीं है  तथ्य या प्रमाण नहीं है तो आरोप-प्रत्यारोप बंद करो और प्रमाण हैं तो एस आई टी के सामने पेश करो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!